बुरहानपुर जिला अंतर्गत आगामी त्यौहारों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य पुलिस विभाग द्वारा नेहरू स्टेडियम में बलवा रिहर्सल का आयोजन किया जा रहा है।
जिसका शुक्रवार को कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने इस दौरान रिहर्सल में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। रिहर्सल निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे