बुरहानपुर जिले में लोकायुक्त ने सब इंजीनियर सगीर खान को डेढ़ लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. नगर निगम में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ सब इंजीनियर सगीर खान पिता बसीर अहमद ख़ान ने स्वच्छता सर्वेक्षण की वॉल पेंटिंग के भुगतान के एवज में डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की थी.
इंदौर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 50 हजार नगद और 1 लाख का चेक लेते रंगे हाथों पकड़ा है शिकायतकर्ता सार्थक सोमानी का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में वॉल पेंटिंग का टेंडर हुआ था. जिसका उन्होंने लिया था 28 फरवरी को काम पूरा समाप्त हो गया था, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा था इसके बाद डेढ़ लाख रुपए रिश्वत की डिमांड सब इंजीनियर सगीर खान ने की थी जिसकी शिकायत मैंने कल दिनांक 28.4.22 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर महोदय के समक्ष की गई थी रिश्वत माँगे जाना पाए जाने पर दिनांक 29.04.2022 को ट्रैप दल का गढ़ना गठन कर आरोपी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सग़ीर अहमद खान को उनके कार्यालयीन कक्ष में 50000, हज़ार रुपया नगद तथा एक लाख चेक के रूप में लेते ट्रैप किया गया कार्रवाई की गई लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि नगर निगम बुरहानपुर में पदस्थ कार्यपालन यंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में वॉल पेंटिंग के टेंडर के भुगतान के एवज में पैसों की डिमांड की थी एक टेंडर 17 लाख और दूसरा डेढ़ लाख का हुआ था 28 तारीख तक सार्थक सोमानी ने पूरा काम कर दिया है बावजूद इसके राशि की भुगतान नहीं की जा रही थी राशि भुगतान करने के बदले कार्यपालन यंत्री रिश्वत मांग कर रहा था इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की गई जिसके बाद ट्रैप कर 50 हजार नगद और 1 लाख का चेक लेते गिरफ्तार किया गया है ट्रैप राशि उनके द्वारा अपने चपरासी अजय मोरे के पास रखवा दी गयी थी रिश्वतखोर सब इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम संशोधित 2018 की धारा 7 , एवं 120 B आई पी सी के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है।