क्या आप फ्रोजन शोल्डर(कंधे की अकड़न) से पीड़ित हैं ? तो इन तरीकों से दर्द कम कर सकते हैं


अगर आप फ्रोजन शोल्डर से पीड़ित हैं, तो इसको इन तरीकों से कैसे कम कर सकते हैं

1.पेंड्यूलम एक्सरसाइज

इसके लिए आप कमर के पास झुकें और हाथ को आराम से शरीर से दूर लटकने दें, फिर कंधे के पास के जोड़ से हाथ को हिलाएं और बॉडी को गोलाकार घुमाएं. ऐसा 2-3 मिनट तक करते रहें. रोज करने से आपको राहत मिलेगी.

2. टेबलटॉप आर्म स्लाइड

टेबलटॉप के पास कुर्सी पर बैठ जाएं. और फिर जो प्रभावित हाथ हो उसको उठाएं और अप्रभावित हाथ के साथ रखें और कमर से आगे की ओर झुकाएं. इस स्थिति में 5-10 सेकेंड तक रहें. इसको आप रोज करना ना भूलें.

3. वॉल स्लाइड

दीवार की तरफ मुंह करके दोनों हथेलियों को दीवार से सटाएं और हाथों को ऊपर ले जाएं. इस स्ट्रेच को 15-20 सेकेंड तक करते रहें.इसको रोज करने से लाभ मिलता है

4. टॉवल स्ट्रेच

जिस हाथ में परेशानी ना हो उसमें तौलिया लें और इसे अपनी पीठ के पीछे गिरने दें, फिर प्रभावित हाथ को धीरे-धीरे पीठ के पीछे ले जाएं और तौलिये पकड़ें और इसको धीरे से ऊपर की ओर खींचे. इसको रोज 1मिनट करें, इससे आपको दर्द में धीरे धीरे आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।




Post a Comment

Previous Post Next Post