जमीन पर बैठकर भोजन करने से दूर होती है कई बीमारियां


आधुनिक जीवनशैली और पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण करते-करते हम अपनी परम्पराओं से दूर होते जा रहें हैं। इन्हीं तौर तरीकों में से एक हैं जमीन पर बैठकर भोजन करना। आज की तारीख में जमीन पर बैठकर भोजन करना शायद आउटडेटेड और असभ्य तरीका माना जाने लगा हो , लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि जमीन पर बैठकर भोजन करने के अनेकों फायदे हैं। 
आइए इनके बारे में जानते हैं…

1. स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

जमीन पर बैठकर भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। जमीन पर बैठकर भोजन करने का मतलब सिर्फ भोजन करने से ही नहीं हैं। यह एक प्रकार का योगासन भी हैं।

2. पाचन क्रिया में सुधार 

अगर आप जमीन पर बैठकर खाना खाती हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया दुरूस्त बनी रहेगी। साथ ही ऐसा करने से आपका खाना भी जल्दी डाइजेस्ट हो जाएगा।

3. शरीर के मुख्य भाग मजबूत होना

जमीन पर बैठकर जब हम भोजन कर रहें होते हैं तो हमारे बैठने का तरीका पद्मासन(आलथी-पालथी) होता हैं। इस स्थिति में हमारे कूल्हे की मांसपेशिया और पीठ के निचले हिस्से में लगातार खिंचाव होता रहता हैं। जिसके कारण हमें इन हिस्सों में असहजता और दर्द से छुटकारा मिलता हैं। मांसपेशियों में लगातार खिचाव बने रहने से स्वास्थ्य में भी सुधार होता हैं।

4. परिवार में अपनापन बनें रहना

पद्मासन की स्थितिमें जमीन पर बैठकर भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता हैं। इस तरह भोजन करने से हम मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और अपने परिवार के साथ भोजन करते समय अच्छा वक्त व्यतीत करते हैं। ऐसा करने से हमारी फॅमिली बॉंडिंग भी मजबूत होती हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post