कुछ लोगों को रात के भोजन के बाद गैंस की समस्या बढ़ जाती है ,आइये जानते है क्या हो सकते हैं कारण और उपाय

रात में गैस बनने की वजह

1- खाना खाने के बाद जब उसे पचाने का काम शुरु होता है तो पेट में तेजी से गैस बनती है. ऐसे में अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है तो ज्यादा गैस बनने लगती है. अगर आप रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो भी आपको गैस बनने की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है.

2- खाने को अच्छी तरह से पचाने में स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया को करीब 6 घंटे लगते हैं. आप लंच सहित पिछले 6 घंटों में जो कुछ भी खा चुके हैं, उसकी वजह से भी आपके पेट में गैस बन सकती है. फिर चाहे आपने रात में खाना कितना भी हल्का क्यों न खाया हो. आपको रात में सोते वक्त पेट फूलने का अहसास हो सकता है.

3- रात में गैस बनने की एक और वजह है हाई-फाइबर फूड. हाई फाइबर वाला खाना पचने में समय लेता है और गैस भी बनाता है. आप रात को खाने में बीन्स, मटर, फल, सब्जियां, और साबुत अनाज न खाएं.

रात में गैस से बचने के लिए क्या करें?

1- डिनर के बाद कम से कम 20 मिनट जरूर टहलें. खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है. इससे पेट में गैस बनने लगती है.

2- दिन भर में आपको कम से कम 10-12 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. खाने को पचाने और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए पर्याप्त पानी पिएं. कम पानी पीने से रात को गैस की समस्या बढ़ सकती है.

3- दो मील के बीच ज्यादा अंतर होने से या कम अंतर होने से भी गैस की समस्या होने लगती है. खाने के बीच ज्यादा अंतर होने से भी तेजी से गैस बनने लगती है. इससे बचने के लिए खाने के बीच कुछ न कुछ हेल्दी खाते रहें।



Post a Comment

Previous Post Next Post