जनसुनवाई में पूर्व विधायक की स्कूल में विद्यार्थियों को प्रवेश पर रोक लगाने की मांग अधिवक्ता आसिफ खान

बुरहानपुर के पूर्व विधायक हम कधी की निमाड़ी वैली स्कूल मे प्रवेश पर रोक की मांग अधिवक्ता व वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष आसिफ खान ने की है इसे लेकर मंगलवार को जनसुनवाई मे अपर कलेक्टर को आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता पर रोक लगा रखी है इसलिए बच्चों को प्रवेश कराए जाने से रोका जाए आवेदन में कहा गया है कि पूर्व में भी स्कूल के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत की गई थी संस्था द्वारा स्कूल में प्रवेश के लिए पंपलेट बांटे जा रहे हैं उन्हें रोका जाए  शिक्षा अधिकारी द्वारा 30 दिसंबर 2021 को अपनी रिपोर्ट में संस्था द्वारा नकली दस्तावेजों के आधार पर मान्यता निरस्त कर दी गई जांच में पाया गया की संस्था संचालको द्वारा गलत दस्तावेज देकर मान्यता प्राप्त की गई 20 जनवरी 2022 को संचालक लोक संचालनालय मध्य प्रदेश ने भी जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर कार्यवाही करने को कहा था 10 मार्च 2022 को मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा भी संस्था के किराए संबंधित दस्तावेजों को निरस्त किया गया था आशिफ खान बताया कि यदि स्कूल में बच्चों का एडमिशन होता है तो इससे बच्चों के भविष्य को खतरा है स्कूल की मान्यता रद्द हो चुकी है संस्था जिस स्थान पर संचालित हो रही है उसे भी वक्फ बोर्ड ने अतिक्रमण करार दिया हुआ है

Post a Comment

Previous Post Next Post