जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय में अध्यनरत बच्चो ने परीक्षा परिणाम प्राप्ति पर किया कीर्तिमान स्थापित

बुरहानपुर -  जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के अध्यनरत पहली से आठवी के बच्चो का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया  इस अवसर पर जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ,ट्रस्ट के सचिव महेंद्र जैन शाला विकास समिति चेयरमेंन प्रशांत तिवारी एवं विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि डॉ फौजिया सोडावाला के साथ साथ स्कूल प्राचार्य देविदास चौहान उपस्थित थे शाला विकास समिति चेयरमेंन प्रशांत तिवारी ने कहा की दिव्यांग बच्चो का आज परीक्षा परिणाम का दिन है ओर आज स्कूल में अध्यनरत सभी दिव्यांग बच्चो ने अपनी मेहनत ओर लगन से अच्छे प्रतिशत लाकर यह सिद्ध कर दिया है की हम किसी से कम नही है।
 जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने बताया की वर्तमान में मूकबधिर अंध विद्यालय में अध्यनरत कुल 72 दिव्यांग बच्चे शिक्षण ग्रहण कर रहे है मूकबधिर अंध विद्यालय को लगभग 30 वर्ष हो चुके है किसी भी दिव्यांग बच्चो से किसी भी प्रकास का शुल्क न लिया जाकर पूर्ण शिक्षण एवं अन्य जो जरुरी सुविधाए है आवश्कता नुसार सभी बच्चो को निशुल्क प्रदान की जाती है ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया की मूकबधिर अंध विद्यालय वर्तमान में पहली से लेकर आठवी तक के बच्चो को निशुल्क अध्यन करा कर शिक्ष्ण कार्य में महती  भूमिका का निर्वहन कर रहा है दिव्यांग 72 बच्चो में से 67 बच्चो ने अच्छे प्रतिशत लाकर शाला का गौरव बढाया है एवं 5 बच्चेअनुपस्थिति के कारण परीक्षा से वंचित रहे है  67 बच्चो में से पूरी शाला के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ 86 प्रतिशत प्राप्त करने वाला प्रथम विद्यार्थी मारिया नाज मो आसिफ कक्षा तीसरी द्वीतीय विद्यार्थी 85 प्रतिशत ओम विलास वानखेड़े कक्षा दूसरी एवं तृतीय विद्यार्थी ने 83 प्रतिशत जो की कक्षा आठवी में अध्यनरत है कु निधि पिता जीतेन्द्र पाटिल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मुकबधिर अंध विद्यालय का नाम गौरंवान्वित करने के साथ साथ बुरहानपुर जिले का नाम गौरान्वित किया है और यह सिद्ध कर दिया है  दिव्याग बच्चे किसी भी परिस्थिति का मुकाबला करने में पीछे नही है इसकार्यक्रम के अवसर पर जायंट्स ग्रुप एवं जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य सर्व पूर्व अध्यक्ष व् ट्रस्टी महेश जोशी,ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य डॉ फौजिया सोडा वाला एवं ट्रस्ट सदस्य सत्यनारायण शर्मा ,सुमेरा अली ,मंगला दुबे , डॉ किरण सिंह , रेखा भोंडवे ,स्नेहलता तोमर , प्रमोद महाजन , महावीर प्रसाद बांदिल , नरेश सुखवानी ,डॉ अशोक गुप्ता ,बेला तारकस , प्रेमलता साकले के साथ साथ स्कूल प्राचार्य देविदास चौहान , उपप्राचार्य चंद्रकांत पाटिल , शिक्षक पंकज शाह , धर्मेन्द्र भंडारी , उषा डांगी के साथ साथ बड़ी संख्या में स्कूल में अध्यनरत दिव्यांग बच्चे व् उनके पालक गण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन व् जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने किया व् दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post