आयुष विभाग ने शिविर के माध्यम से दी आवश्यक जानकारी, निशुल्क औषधि का वितरण

बुरहानपुर - आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढवाल के मार्गदर्शन में आयुष विभाग की साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय ईच्छापुर द्वारा ग्राम की आंगनवाडी में गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिाकाओ को पोषण आहार, विहार तथा व्यायाम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी शासकीय आयुर्वेद औषधालय अंबाडा   एच डब्ल्यू सी में नागरिकों का रक्तचाप, शुगर की जांच की गयी। वहीं शासकीय आयुर्वेद औषधालय नावरा एच डब्ल्यू सी के द्वारा घाघरला में नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 102 लोगों की जॉच कर औषधि प्रदान की गयी साथ हि आयुष कयोर एप, औषधि पौधो की जानकारी प्रदान की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post