त्वचा में निखार के लिए इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल , निश्चित होगा फ़ायदा

5 चीजें कौन सी हैं जो त्वचा के लिए वरदान हैं.

  • हल्दी- हल्दी प्रकृति का उपहार है जो शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद करती है. हल्दी आपकी सेहत को अच्छा रखती है साथ ही स्वस्थ त्वचा के लिए भी गुणकारी है. हल्दी में करक्यूमिन में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा जवां बनती है. हल्दी के रंग साफ होता है और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं.
  • केसर- त्वचा के लिए केसर भी बहुत फायदेमंद है. केसर को चेहरे पर लगाने से मुंहासों के छुटकारा मिलता है. केसर रंग को गोरा और साफ बनाती है. दूध और केसर का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और चेहरे पर निखार आ जाता है.
  • चंदन- हल्दी और चंदन को मिलाकर लगाने से सुंदरता और बढ़ने लगती है. चंदन में एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं. जो कील-मुंहासों और फुंसियों की समस्या को दूर करता है. गर्मी में चंदन पाउडर का फेस पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है. चंदन त्वचा पर ब्लीचिंग का काम करता है इससे रंगत में भी निखार आता है.
  • एलोवेरा- त्वचा के लिए एलोवेरा को वरदान माना गया है. एलोवेरा लगाने से स्किन की समस्याएं दूर हो जाती हैं. एलोवेरा का उपयोग करने से सनबर्न और एजिंग के लक्षण कम होते हैं. इससे चेहरे पर नमी आती है और फेस ग्लो करने लगता है. फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए आप एलोवेरा जरूर लगाएं.
  • नीम- आयुर्वेद में नीम को त्वचा के लिए बहुत गुणकारी माना गया है. नीम का इस्तेमाल करने से त्वचा की समस्याएं दूर हो जाती हैं. नीम में एंटी सेप्टिक, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इससे कील मुहांसे की समस्या खत्म हो जाती है. नीम का पैक इस्तेमाल करने से त्वचा साफ बनती है और स्किन ग्लो करने लगती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post