खकनार पुलिस की अवैध हथियार निर्माण के विरुध्द बड़ी कार्यवाही, 11 हस्त निर्मित पिस्टलों के साथ दो युवक गिरफ्तार।

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध देसी पिस्टल के निर्माण, परिवहन एवं व्यापार पर रोक लगाने हेतु सूचना तंत्र मजबूत कर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।

निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. सेंगर एवं एसडीओपी नेपानगर श्री यशपाल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खकनार के.पी.धुर्वे के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया था।


टीम को अवैध देसी पिस्टलों की धरपकड़ में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।

दिनाँक 31/03/2022 को मुखविर से सूचना मिली कि ग्राम पाचौरी से ग्राम टीका बलड़ी की तरफ 2 व्यक्ति हाथ में सफेद रंग की थेली मे अवैध रूप से हथियार लेकर आने वाले है सुचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे, उनि राजेश सेंगर, पउनि शैलेंद्र तोमर , सउनि प्रेमलाल पाल , आर.410 अक्षय दुबे , आर. 377 सुभम पटेल , आर.605 विजय सोनी, आर. 56 दीपांशु पटेल , आर, 490 गोलु खान, आर.347 मंगल पालवी द्वारा ग्राम पांगरी से टीकाबलड़ी रास्ते पर नाकाबंदी किया ।

जंगल की तरफ से दो व्यक्ति सफ़ेद थेली हाथ मे लिए पैदल आते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा तथा नाम पता पूछते उन्होंने अपना नाम सुग्रीव पिता अंगद धाकड़ जाति किरार उम्र 50 साल निवासी सबजीतपुरा कैलारस, मुरैना तथा बीरबल पिता उम्मेद धाकड़ जाति किरार उम्र 40 साल निवासी ग्राम बल्लीपुरा जौरा मुरैना का रहना बताया ।
तलाशी लेते सुग्रीव पिता अंगद धाकड़ की सफ़ेद थैली मे 06 नग हस्तनिर्मित पिस्टल सिल्वर व काले रंग के मिले तथा बीरबल पिता उम्मेद धाकड़ के पास की सफ़ेद थैली मे 05 नग हस्तनिर्मित पिस्टल सिल्वर व काले रंग मिले। दोनो आरोपियों के पास से कुल 11 नग पिस्टल जप्त कर आरोपिगणों को गिरफ्तार कर अपराध धारा 25(1-B) (A) आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :-
(1) सुग्रीव पिता अंगद धाकड़ जाति किरार उम्र 50 साल निवासी सबजीतपुरा थाना कैलारस जिला मुरैना     
(2) बीरबल पिता उम्मेद धाकड़ जाति किरार उम्र 40 साल निवासी ग्राम बल्लीपुरा थाना जौरा जिला मुरैना
महत्वपूर्ण भूमिका :-
निरीक्षक के पी धुर्वे, उनि राजेश सेंगर, पउनि शैलेंद्र तोमर , सउनि प्रेमलाल पाल , आर.410 अक्षय दुबे , आर. 377 सुभम पटेल , आर.605 विजय सोनी, आर. 56 दीपांशु पटेल , आर.347 मंगल पालवी आर, 490 गोलु खान, की सराहनीय भूमिका रही ।



Post a Comment

Previous Post Next Post