माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शॉल श्रीफल से हुआ सम्मान

बुरहानपुर - जिला माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा "ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय समस्या निवारण समिति" के अंतर्गत महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का  सम्मान शॉल श्रीफल से किया गया।
   " स्वस्थ नारी- स्वस्थ परिवार" के मंत्र को पूर्णता देने हेतु महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देने के लिए महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा एक व्याख्यान सत्र (टॉक शो) रखा गया।

महिला डॉक्टर द्वारा आंगनबाड़ी में उपस्थित सभी महिलाओं एवं युवतियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जानकारी देकर उनके प्रश्नों के जवाब दिए गए। स्वस्थ रहने के लिए के लिए स्वच्छता का होना अति आवश्यक है। सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी मंडल द्वारा महिलाओं एवं युवतियों को किया गया डॉक्टर का भी सम्मान किया गया । उक्त जानकारी बुरहानपुर जिला अध्यक्षा श्रीमती अनीता जी मंत्री द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post