बुरहानपुर - फाल्गुन मास लगने के साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों में फागोत्सव की धूम मची है।
महेश्वरी समाज द्वारा होली का फाग उत्सव व चंग धमाल का रंगारंग कार्यक्रम महेश्वरी भवन में रखा गया।
कार्यक्रम में राजस्थानी समाज के पुरुष , महिलाएं व युवा अधिक संख्या में उपस्थित थे।
चंग गायक कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई चंग गीतों का व शानदार नृत्य का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
चंग की मस्ती में हर कोई डूबा नजर आया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी साथ में फूलों की होली खेली गई।यह जानकारी महेश्वरी प्रगति मंडल अध्यक्ष रामेश्वर मंत्री ने दी।
देखें होली धमाल वीडियो... बुरहानपुर के कवि ने दी पुतिन को चेतावनी 👈
Tags
बुरहानपुर समाचार