शाहपुर की गोद ली हुई आंगनबाड़ी में श्रीमती विजया सिंह चौहान द्वारा बांटी गई पाठ्यसामग्री

आज दिनाँक:- 05/03/2022 (शनिवार) को "एडॉप्ट टू आंगनवाडी"  कार्यक्रम के अंतर्गत शाहपुर नगर के वार्ड क्रमांक - 9 स्थित आँगनवाड़ी केन्द्र पर समाजसेविका व बाल कल्याण समिति , बुरहानपुर सदस्य तथा संस्था जयतु सूर्यपुंज जन कल्याण बहु संस्था की सचिव महोदया श्रीमती विजया सिंह चौहान (रघुवंशी) जी द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग , भोजन पट्टी , स्लेट , रोलर बोर्ड , चॉक बॉक्स , शक्ति एवं उत्साहवर्धक पेय , गुड़ एवं चने के पैकेट  वितरित किए गए

श्रीमती विजया सिंह चौहान (रघुवंशी) ने जानकारी देते हुए बताया कि आँगनवाड़ी केन्द्र जीवन का पहला शिक्षा व संस्कार केन्द्र है जिसमें शिक्षा मनोरंजन के साथ कैसे ग्रहण करे यह सिखाया जाता है साथ ही वहाँ उपस्थित माताओं से पौष्टिक आहार एवं बालकों के अच्छे संस्कारों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि परिवार के साथ - साथ  आँगनवाड़ी केंद्र से ही बालपन में बच्चों के अच्छे संस्कारों की नींव रखी जाती है अर्थात आदर्श नागरिकों के संस्कारों की आधारशिला की नींव का पत्थर आँगनवाड़ी में स्थापित किया जाता है साथ ही आपने एडॉप्ट टू आँगनवाड़ी योजना का महत्व समझाते हुए बताया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी समझते हुए परस्पर जागरूकता लाने का कार्य करना होगा एवं शासन - प्रशासन के साथ - साथ समाजसेवी संस्थाओं को भी आँगनवाड़ी केंद्रों के साथ अन्य योजनाओं में भी अपना योगदान देते हुए समाज में जागरूकता लाने का प्रयास करना होगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post