बुरहानपुर - उदासीन आश्रम के महंत प.पूज्य श्री पुष्करानंद जी महाराज एवम जिला कलेक्टर महोदय श्री प्रवीण सिंह जी द्वारा जन अभियान परिषद के तत्वावधान में उदासीन आश्रम के खेत मे लगभग सवा तीन एकड़ के परिसर मे जो कि जैनाबाद के आहुखाना जहा पर मुमताज को 6 माह तक दफनाया गया था उंसके समीप में माँ ताप्ती के किनारे को 5से सात हजार वृक्षारोपण कर हरी चुनरी ओढ़ाने का संकल्प लिया गया जिसके अंतर्गत आज आम के वृक्षारोपण कर कार्य का शुभारम्भ कलेक्टर महोदय एवम प.पूज्य पुष्करानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुवा।
जिसमे आत्मचैतन्य जी महाराज एवम अखिल भारत हिन्दू महासभा तथा शिवसेना तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की जन भागीदारी से वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुवा, तत्पश्चात सभी आमंत्रित एवम जनअभियान परिषद के पदाधिकारी गण एवम कर्मचारियों के साथ भोजन प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुवा।
Tags
बुरहानपुर समाचार