ताप्ती माई को हरियाली चुनरी समर्पित करने का प्रयास जारी उदासीन आश्रम की भूमि में 800 पौधों का रोपण


बुरहानपुर -  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह के मार्गदर्षन एवं निर्देषानुसार अंकुर अभियान अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा पौधारोपण कार्य किया गया।
यह पौधारोपण कार्य जैनाबाद स्थित ताप्ती नदी के पास उदासीन आश्रम की निजी भूमि के मैदानी क्षेत्र में किया गया।
महाअभियान अंतर्गत आज कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित सिसोनिया की उपस्थिति में जन अभियान परिषद की ओर से 800 आम के पौधे लगाये गये तथा आगामी दिवसों में और पौधे लगाये जायेंगे।
पौधारोपण महाअभियान कार्यक्रम में परम पूज्य महंत स्वामी पुष्करानंदजी महाराज ने भी अपना सहयोग दिया उन्होंने कहा कि मैंने ताप्ती माई के किनारे 10 हजार पौधे के रोपण करने की कार्ययोजना तैयार की है जिससे नागरिकों को रोजगार के साथ-साथ उनके आजीविका में भी सहायता मिलेगी फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये जायेंगे 
इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने परम पूज्य महंत स्वामी पुष्करानंदजी महाराज को धन्यवाद देते हुए उन्होंने जिला प्रषासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आष्वासन दिया जिला प्रशासन की आपसी समन्वय के साथ मंषा है कि ताप्ती माई को हरियाली चुनरी समर्पित की जाये कलेक्टर  प्रवीण सिंह ने कहा कि ताप्ती के समीप स्थल चयनित कर आवष्यक कार्यवाही की जायेगी स्थल चयनित हेतु उन्होंने तहसीलदार को निर्देषित किया इस अवसर पर जिला समन्वयक जनअभियान परिषद दीपक जगताप, विकाखण्ड समन्वयक अषोक त्रिपाठी, संत, स्वैच्छिक संगठन, प्रस्फुटन समितियाँ, कोरोना वॉलेंटियर्स एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post