कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. अमीर फैसल खान, अनुसंधान अधिकारी प्रभारी, नैदानिक अनुसंधान एकक, भोपाल द्वारा की गई।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योतसना भार्गव (अध्यापिका, होली फेमिली कॉनवेंट स्कूल) ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यशाला का संचालन डॉ. यासमीन फातिमा (रिसर्च एसोसिएट) द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला में संवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, सम्पूर्ण स्टॉफ द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। अंत में प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को डॉ. अफशां क़ैसर अनुसंधान अधिकारी (एस-1), नैदानिक अनुसंधान एकक द्वारा नगद पुरस्कार वितरण किये गए।
कार्यशाला में होली फैमिलि स्कूल के छात्र अवियान भार्गव एवं छात्रा औसम भार्गव नें भी अपनी प्रस्तुति दी।
Tags
बुरहानपुर समाचार