बुरहानपुर - रूस-यूक्रेन युद्ध मे भारत के दो छात्र नवीन एवं चन्दन की दुखद मौत हो गई जिसको लेकर पूरे देश मे गम का माहौल है दोनों होनहार छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए बुरहानपुर के कांग्रेस जनो ने शोक व्यक्त किया युवा कांग्रेस द्वारा कमल चौक पर दोनों मृतात्माओ की शांति के लिए मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने दोनों युवाओ की मौत के लिए देश की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को हमारे नागरिको की जरा सी भी फिक्र नही है वे उनके लिए कुछ प्रयास करने के बजाय युपी के चुनाव में अपना वक्त बर्बाद कर रहे थे,उनकी अनदेखी के चलते देश के हजारों युवाओ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा साथ ही जान भी गवानी पड़ी इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उबेदुल्ला,ब्लॉक अध्यक्ष गण ईस्माइल अंसारी, अकील औलिया,अमर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकीरा शाहीन,पार्षद शेख रईस, दिनेश शर्मा सैय्यद मुश्ताक,मुशर्रफ खान,राजेश पवार,संदीप जाधव,सिद्दीक पहलवान साबिर खान,एवं अजय उदासीन आदि उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार