अमीर खुसरो के जन्म दिवस को ऊर्दू दिवस के रूप मे मनाया

बुरहानपुर -  दारूसुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के तत्वधान उर्दू के प्रथम शायर अमीर खुसरो के जन्म दिवस को ऊर्दू दिवस के रूप मे गुरुवार रात्रि 9:00 बजे गुलशने अदब ऊर्दू लाइब्रेरी में मनाया गया
अलीम अंसारी ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता उस्ताद शाइर जमील असगर साहब ने की और संचालन इमरान अंसारी ने किया शायर शाऊर आशना और एहतेशाम अंसारी ने अमीर खुसरो के व्यक्तित्व और जीवनी पर उद्बोधन दीया
धन्यवाद सोसाइटी के चेयरमैन तनवीर रज़ा बरकाती ने पेश करते हुए कहा उर्दू भाषा जिन सूफी संतो की बदौलत पूरी दुनिया में बोली जा रही है उनमें एक नाम अमीर खुसरो का भी हैं जिन्हें उर्दू का प्रथम शायर माना जाता है मुख्य अतिथि के रूप में ज़हीर अन्वर,जलीस अहमद, मोहसीन शेख, शरफुद्दीन आदि मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post