महाराष्ट्र की महिला की हत्या के आरोपी को गणपति नाका पुलिस ने पकड़ कर मुक्ताई नगर पुलिस के किया सुपुर्द

बुरहानपुर - थाना गणपति नाका पुलिस ने महाराष्ट्र में हुई एक महिला के हत्या के आरोपी को आज रात 2 बजे पकड़ कर मुक्ताई नगर पुलिस के सुपुर्द किया है।

दिनांक 27.03.22 की रात करीबन 9/00 बजे मुक्ताई नगर पुलिस को नायगांव महाराष्ट्र के पास कुँए में एक महिला का शव मिला था। महिला के बारे में जानकारी निकालते पता लगा था कि महिला बुलढाणा महाराष्ट्र की रहने वाली थी जो कि पिछले करीबन दो साल से बुरहानपुर के मोमिनपूरा निवासी ग़ुलाम पिता इदरीस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
पुलिस मृतका व आरोपी के मोबाइल डिटेल के आधार पर बुरहानपुर पहुँची थी। जहाँ गणपति नाका पुलिस की मदद से आरोपी गुलाम पिता इदरीस , उम्र 45 साल, निवासी मोमिनपुरा बुरहानपुर को गिरफ़्तार किया गया जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया ।
उसने पूछताछ में बताया कि वो दो बार का तलाकशुदा है, उसके पिछले दो सालों से मृतका के साथ संबंध थे।
महिला उस पर निकाह करने के लिए दबाव बना रही थी और उस पर शक भी करती थी। आरोपी गुलाम व महिला दिनांक 27.03.22 को महाराष्ट्र से आते समय नायगांव में सड़क किनारे बने कुँए के पास पानी पीने के लिए रुके जहाँ आरोपी ने मौका देखकर मृतका को पानी भरे कुँए में धकेल दिया, जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गयी। आरोपी गुलाम को आज रात गिरफ्तार कर मुक्ताईनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post