बुरहानपुर - खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 3 एवं 4 मार्च, 2022 को पुरूष-महिला वर्ग में विधायक कप कब्बडी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया जिसमें विधानसभा बुरहानपुर क्षेत्र के 22 टीमों के 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता का फाईनल मैच आज संपन्न हुआ जिला खेल अधिकारी आर जी बांगरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरूष वर्ग में मित्र मंडल लालबाग विजेता तथा महिला वर्ग में सेवासदन महाविद्यालय विजेता रहा इसके साथ ही पुरूष वर्ग में द्वितीय स्थान पर शिवशक्ति क्लब तृतीय स्थान जागृति व्यायाम शाला लालबाग तथा महिला वर्ग में द्वितीय स्थान पर बुरहानपुर वॉलीवाल क्लब व हरीपुरा हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुरहानपुर विधायक ठा सुरेन्द्र सिंह ने विजेता उप विजेता एवं तृतीय स्थान टीमों को विधायक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया तथा टीमों को निर्धारित पुरस्कार राशि भी दी गई विधायक कप प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में गोपाल ठाकुर, अनुप काले, चेतन काले, मनोज महाजन, जगननाथ पाटील, उमेश महर्षि, उमेश कोष्ठा, ममता देव, माधवी रघुवंशी ने अपनी भूमिका निभाई जिला खेल अधिकारी बांगरिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठा.सुरेन्द्र सिंह, विशेष अतिथि श्रीराम महाजन,हर्षित ठाकुर इत्यादि सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार