भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर बुरहानपुर मे मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया

बुरहानपुर - विधानसभा चुनाव में चार राज्य में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है शाम करीब 5.30 बजे नेता, कार्यकर्ताओं ने कमल टॉकिज तिराहा पहुंचकर जश्न मनाया इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई तो वहीं सभी के लिए आकर्षण का केंद्र यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में पहुंचा एक भाजयुमो कार्यकर्ता रहा उसे सभी नेताओं ने मिठाई खिलाई साथ में सेल्फी भी खिंचवाई भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि हमारी पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है भारतीय जनता पार्टी यूपी में भारी बहुमत से उभरकर सामने आई जबकि उत्तराखंड, मणिपुर,गोवा में भी पार्टी को लीड मिली इसी का जश्न मना रहे हैं कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही हमारी पार्टी सफलता के कदम चूम रही है। इस दौरान इस दौरान एक युवा मोर्चा कार्यकर्ता दिनेश सगरे यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में पहुंचा सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने उसे मिठाई खिलाई इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि हमारी पार्टी ने यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की साथ ही तीन अन्य राज्यों में लीड पाई है इसलिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, जगदीश कपूर, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन, विनोद पाटिल, युवा मोर्चा वैभव महाजन, भरत रावल आदि मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post