बुरहानपुर - गुरुवार दोपहर नगरनिगम की टीम प्रकाश टॉकीज के पास पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने अतिक्रमणकारियों को हटाया। इस दौरान कुछ देर विवाद की स्थिति बनी। लेकिन समय रहते शांत कर दिया।ऑनलाइन शिकायत को जिला प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। इसमें नगर निगम इसमें सबसे आगे चल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नगर निगम की टीम सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिए सुबह से निकल रही है। जहां भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत मिल रही है। उस शिकायत को तुरंत हल किया जा रहा है।नगर निगम में ज्यादातर शिकायतें अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की जा रही है। घरों के सामने चाय के ठेले और अपनी दुकानों के सामने छोटी मोटी गुमटियों की शिकायत ज्यादा मिल रही है। मुश्ताक अहमद ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी कि उनकी दुकान के सामने कुछ ठेले वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके बाद गुरुवार दोपहर अमला यहां पहुंचा और अतिक्रमण हटाया। ठेला लगाने वाले अतिक्रमण कर्ताओं का कहना था कि हमारे पास इसके अलावा और कोई जीवन बसर करने का साधन नहीं है। निगम इंजीनियर गोपाल महाजन ने कहा- इसके लिए होकर जोन बनाया है। काफी बहसबाजी के बाद आखिरकार अतिक्रमण हटाया गया
Tags
बुरहानपुर समाचार