अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए ग्रामीण महिलाओं ने की बैठक...गांव में नशाबंदी के शुरू किए प्रयास


बुरहानपुर - धाबा ग्राम दस घाट में महिला समूह संगठन के प्रयास से ग्राम में बिक रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्राम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे समाज सेवा संगठन, जय बजरंग.आरसीपी ग्रुप के अध्यक्ष राजकुमार एस पटेल को महिलाओं द्वारा उचित मार्गदर्शन के लिए ग्राम में बुलाया गया।
ग्राम में ग्राम के पटेल और ग्राम के पुरुषों द्वारा भी सहभागिता कर शराब बंदी पर सहमति जताई गई। ग्राम की महिलाओं की इस पहल से ग्राम में नशा मुक्ति के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। राजकुमार एस पटेल ने बताया कि आदिवासी समाज नशे के कारण ही पिछड़ा हुआ है। समय रहते शराब बंदी नहीं की गई तो समाज अंधकार की ओर चला जाएगा। समाज में घरेलू हिंसा, गरीबी और बेरोजगारी का कारण शराब ही है। ग्राम को नशा मुक्त बनाकर विकास की लहर फैलाना जरूरी है। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाएं, ग्राम आदिवासी पटेल, गणेश पाटिल, मनोज पाटिल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post