सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पागरी परियोजना स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

बुरहानपुर - खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा क्षेत्र के विकास किसानों को अधिक मात्रा मेे सुविधाए दिलवाने का प्रयास सतत किया जा रहा है,इसी कड़ी मे गत दो माह पूर्व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंहजी चौहान से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा के खकनार तहसील के किसानों को सिंचित खेती करने के लिए परियोजना लागू करने की मांग की थी उसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पागरी परियोजना को स्वीकृत कर सांसद पाटिल की मांग को स्वीकार कर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी है इस परियोजना से खकनार तहसील को पानी मिलेगा इस पानी से लगभग 4400 हजार हेक्टेयर की भूमि सिंचित होकर सैकड़ों से अधिक किसानों को इस का लाभ प्राप्त होकर वे किसान अब सिंचाई के माध्यम से अपनी आविजिका को बढ़ा सकते हैं इस योजना के तहत राज्य सरकार ने वर्ष 2024 तक इस क्षेत्र का रकबा 4400 हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है इस योजना के साथ  ही पानी का दुरुपयोग रोखने के लिए ड्रिप सिंचाई को भी प्रोत्साहित किया जावेगा साथ ही सांसद द्वारा झिरमिटी सिंचाई परियोजना एवम् छोटी उतावली परियोजना का प्रारूप भी बनाकर दिया है उसकी अभी मंजूरी  मिलना शेष है खकनार तहसील को मिली परियोजना के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए इन्हे स्वयं एवम् जिले के किसानों की ओर से धन्यवाद दिया है

Post a Comment

Previous Post Next Post