ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है–
मूली में एंटी हाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है जो कि आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है मूली में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है जो कि शरीर में सोडियम पोटेशियम की मात्रा को बैलेंस करता है और ब्लड प्रेशर बिगड़ने नहीं देता।
डायबिटीज के मरीजों के लिए– शुगर के मरीजों को रोज सुबह ब्रेकफास्ट में मूली खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर में इंसुलिन को नियंत्रित करने का काम करता है और आपका शुगर लेवल बढ़ने नहीं देता।
हृदय की बीमारी मे–
मूली में एंथोसाइएनिन नामक तत्व पाया जाता है जो कि आपको किसी भी प्रकार की दिल की बीमारी से बचाने का काम करता है इसमें फोलिक एसिड भी पाया जाता है जो कि दिल को सुचारू रूप से चलाने का काम करते हैं और खून में ऑक्सीजन की पूर्ति करता है।
किडनी को स्वस्थ रखता है–
किडनी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर को डिटॉक्स करने मे मदद करता है अगर किडनी की समस्या के कारण यूरीन ना आने की समस्या हो जाती है तो मूली को दिन में दो-तीन बार खाएं इससे आपको आराम मिलेगा।
कैंसर का जोखिम कम –
मूली में फाइटोकेमिकल्स और एंथोसाइएनिन पाया जाता है जो कि आपके शरीर में कैंसर के जीवाणु को मारने का काम करता है वहीं इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट भी बहुत लाभकारी है।
त्वचा के लिए -
अगर आप मुंहासे और दाग धब्बे की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप रोज सुबह में लिखा है इसमें मौजूद फास्फोरस और विटामिन सी आपको त्वचा से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करेगा और चेहरे पर निखार भी लाएगा।