केला (Banana)- कुछ चीजें अगर एक साथ ली जाएं तो आपकी पाचन बिगड़ सकती है. वहीं कुछ ऐसे फल भी हैं जिनका सेवन करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. अगर आप केला खाने के बाद पानी पीते हैं तो डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है. केला खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए.
तरबूज (Watermelon)- तरबूज खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज में 90-95 फीसदी पानी होता है. तरबूज के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव जूस डायल्यूट हो जाते हैं, इससे आपका पेट फूल सकता है और अपच की समस्या हो सकती है.
दूध (Milk)- अगर आप दूध पीने के बाद पानी पीते हैं तो दूध के प्रोटीन का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. ऐसे में एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है.
खट्टे फल (Citrus Fruits)- खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी, आंवला खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि खट्टे फल खाने के बाद आप पानी पीते हैं तो पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे फल ठीक से पच नहीं पाते इस वजह से एसिडिटी हो सकती है.