1. यदि गैस बहुत बनती है
कुछ लोगों को पेट में गैस बनने की समस्या अक्सर घेरे रहती है. यदि आप भी इस समस्या से ग्रसित रहते हैं तो इस बात को जान लें कि आपको गलती से भी रात के भोजन में मूली का सेवन नहीं करना है. यानी अचार से लेकर पराठे तक या पकौड़े, मूली से बनी कोई चीज आपको नहीं खानी है.
2. जिन्हें शरीर में कहीं भी दर्द रहता है
घुटना, कमर, कंधा, हाथ, पैर या पेट यानी शरीर के किसी भी हिस्से में अगर आपको किसी भी कारण से दर्द रहता है तो आपको रात के समय मूली का सेवन नहीं करना है. ऐसा इसलिए क्योंकि मूली वात प्रकृति की होती है अर्थात यह शरीर के अंदर वायु बढ़ाने का काम करती है, जिससे आपका दर्द बहुत अधिक बढ़ सकता है.
3. अपच की समस्या है
कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट में भारीपन की समस्या होती है, कुछ लोगों को पेट फूलने की दिक्कत होती है तो कुछ लोगों को सीने पर जलन या खट्टी डकार की समस्या होने लगती है. यदि आपको ऐसी कोई भी परेशानी होती है तो आप रात के खाने में मूली बिल्कुल ना खाएं क्योंकि इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है. हैरानी की बात यह है कि यदि आप दोपहर के भोजन में मूली खाएंगे तो आपकी ये समस्याएं धीर-धीरे पूरी तरह ठीक हो जाएंगी!
4. गठिया का रोग है
गठिया या ऑर्थराइटिस की समस्या होने पर भी आपको रात के भोजन में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपका दर्द बढ़ सकता है और हालत बिगड़ सकती है. मूली खाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे सिर्फ दोपहर के भोजन में या फिर स्नैक्स टाइम में सलाद के रूप में खाने पर यह बहुत अधिक लाभ देती है.