बुरहानपुर - माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्डरी/हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा नियमित स्वाध्यायी तथा दृष्टिहीन मूक बधिर दिव्यांग छात्रों हेतु वर्ष 2022 की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तथा शासकीय कन्या शाला उ.मा.विद्यालय में संचालित हो रही परीक्षा का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रवार विभिन्न अधिकारियों को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है इसी कड़ी में नियुक्त अन्य निरीक्षण अधिकारियों द्वारा भी आवंटित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है वहीं कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में प्रश्न पत्रों को पूर्ण सुरक्षा के साथ परीक्षा केन्द्रवार पहुँचाया गया
Tags
बुरहानपुर समाचार