बुरहानपुर - तहसील नेपानगर डवालीखुर्द निवासी आवेदक जितेन्द्र रेवसिंग कवासे को कलेक्टर प्रवीण सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी है डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि डवालीखुर्द आवेदक जितेन्द्र रेवसिंग कवासे ने पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल के भ्रमण के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया था प्रस्तुत आवेदन पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृति हेतु प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर को भेजा गया है मामले की स्थिति तथा बच्चे के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीन सिंह द्वारा 20 हजार रूपये त्वरित आर्थिक सहायता दी गई है आवेदक के बच्चे का उपचार इंदौर एम.वाय.हॉस्पिटल में चल रहा है कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आवेदक के बच्चे का आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया है
Tags
बुरहानपुर समाचार