क्या आप बालों को बार बार करते हैं डाई ? जानिए कैसे, बालों पर डाई करना है खतरनाक


उम्र के बढ़ने के साथ साथ हमारे बालों की रंगत भी बदलने लगती है किसी को भी अपने सफेद बाल पसंद नहीं होते हैं। जिसके चलते लोगों को उसे डाई करना बेहतर लगता हैं। लेकिन इसी बीच एक सवाल उठता हैं कि बालों को हर वक्त डाई करना कितना सुरक्षित हैं। 
एक रिसर्च के अनुसार बालों को बार बार डाई करने से आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए ये सब जानकर मन में सवाल उठता हैं कि बालों को कलर करना कितना सही हैं। 

आमतौर पर डाई तीन प्रकार के होते हैं एक टेम्पररी, सेमी परमानेंट और परमानेंट। बाजार में कई डाई मिलती हैं जिसमें खतरनाक रसायन मौजूद होते हैं, जिसका आपके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता हैं। 

आज हम जानते हैं डाई से होने वाले नुकसानों के बारे में -

रूसी

बालों में ज्यादा डाई लगाने से आपके स्केल्प में रूसी हो जाती हैं जो आपके सिर में खुजली करती हैं। आपको इसकी वजह से एलर्जी हो जाती हैं और पपड़ीदार चमड़ी, जलन जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

बालों का रंग उड़ जाना

लगातार बालों में डाई के उपयोग से आपके बालों का रंग उड़ने की भी संभावना रहती हैं।  रंग उड़ने के साथ आपके बालों का रंग फीका भी पड़ने लगता हैं। ऐसा डाई में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट की वजह से होता हैं, जो कभी आपके बाल भूरा या फिर पीला तक कर देता हैं।

बालों का गिरना

ऐसा डाई का इस्तेमाल करने की वजह से भी होता हैं। इसका कारण डाई में मौजूद रसायन होता हैं जो आपके बालों की नमी को छीन लेता हैं। 

कील मुहांसों का आना

डाई का ज्यादा उपयोग करने के दौरान आपके चेहरे पर कील मुंहासे भी हो जाते हैं। दरअसल डाई में रेसोर्सिनोल होता है जो एंडोक्राइन सिस्टम को सही रूप से चलने नहीं देता हैं और जिसके चलते आपमें हार्मोनल गड़बड़ी हो जाती है। इसके कारण आप के सिर्फ कील मुंहासे ही नहीं बल्कि आप कैंसर के भी शिकार हो सकते हैं।

खुजली होना

डैंड्रफ से खुजली होना लाजमी है। पर एलर्जी और सर में खुजलाहट की दूसरी वजह डाई भी हो सकता है। इससे जलन, लाली, पपड़ीदार चमड़ी और चमड़े में खुजली भी हो सकती है।

रूखे बाल

डाई का इस्तेमाल करने पर बालों का रूखा होना लाजमी हैं। ज्यादा डाई लगाने से आपके बालों में नमी गायब हो जाती हैं और आपके बाल रूखे हो जाते हैं। इसी के चलते आपके बाल टूटने भी लगते हैं। इसी कारण के चलते कभी भी ब्यूटी एक्सपर्टस आपको डाई का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते हैं।

त्वचा पर पिगमेंटेशन

जो लोग अक्सर डाई करते हैं वह माथे की त्वचा और सर की खाल पर पिगमेंटेशन की शिकायत करते हैं। इसका मुख्य कारण डाई में मौजूद केमिकल होते हैं। इसलिए घटिया डाई का इस्तमाल न करें जो आपके रूप को बिगाड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।




Post a Comment

Previous Post Next Post