बुरहानपुर कोरोना अपडेट-(4.2.2022) , आज कितने पॉजिटिव ?जिले कितने एक्टिव केस ?आज कितने मरीज़ हुए डिस्चार्ज ?...जानिये विस्तार से

बुरहानपुर (4.2.2021) -

बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. हालांकि कुछ दिनों से कोरोना के केसों में कमी आयी है। और रिकवरी रेट भी सुधरा है। धीरे धीरे स्थिति नियंत्रण में आ रही है।
अभी तक जिले में कुल 3053 लोग कोरोना पोज़िटिव के रूप में दर्ज हो चुके हैं।
आज 4 फरवरी शाम 5.30 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में कुल 8 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 5 पुरुष व 3 महिला संक्रमित हैं।

संक्रमितों में 65 वर्षीय बुज़ुर्ग से 18 वर्षीय बालिका भी शामिल है।

वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 41 हैं व आज 06 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर को जा चुके हैं।

अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।

संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -

सेंट्रल स्कूल के पास, नेपानगर
शनवारा
वन चौकी,हसनपुरा
चाकबारा
चांदनी
मोहद
दुर्गा मंदिर, मालीवाड़ा


जिला प्रशासन निरंतर लोगों से आव्हान कर रहा है कि  कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है। टीकाकरण के तहत 15 वर्ष से 18 तक की आयु वर्ग व प्रिकॉशन डोज़ लगाये जा रहे हैं।




Post a Comment

Previous Post Next Post