23 क्विंटल 5 लाख 75 हजार रुपये के प्रतिबंधित गोंद के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर - जिले के वन परिक्षेत्र नेपानगर के अंतर्गत वन चौकी हसनपुरा मे मुखबिर की सुचना पर वन कर्मचारियों द्वारा बुधवार देर रात एक वाहन पकडा गया जिसमें प्रतिबंधित सलाई गोंद पाया गया वन विभाग के वन परिक्षेत्र नेपानगर के एसडीओ अनिल विश्वकर्मा से  मिली जानकारी अनुसार वन चौकी हसनपुरा क्षेत्र में बुधवार रात्री गश्त के दौरान वन कर्मचारियों को मुखबिर से सुचना मिली की वन क्षेत्र से एक चार पहिया वाहन से प्रतिबंधित सलाई गोंद का परिवहन किया जा रहा है। 
वन कर्मचारियों द्वारा हसनपुरा के जंगल मे दबिश देकर एक पिकअप वाहन से 23 क्विंटल प्रतिबंधित गोंद जप्त किया जिसका मुल्य 5 लाख 75 हजार रुपये आका गया।
वन कर्मचारियों द्वारा गोंद का अवैध परिवहन करते दो आरोपियों गोलू थापा पिता प्रेम थापा एवं आयुष पिता नरेंद्र दोनों आरोपी रविदास नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया दोनो आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं के अतंर्गत कार्यवाही की गई वन परिक्षेत्र द्वारा बुधवार को की गई कार्यवाही जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है जिसमें 23 क्विंटल प्रतिबंधित गोंद जप्त किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post