जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम

बुरहानपुर। वार्ड क्र• 35 से जाने वाला नाला जिसकी पुलिया माता मंदीर के पास है यहा आए दिन जल जमाव के कारण आस-पास के क्षेत्र वासीयो को बदबु और इससे फैलने वाली बीमारियों का सामना आए दिन करना पड़ता है । इसको लेकर महीला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता भगत और राजेश भगत पुलिया के निकट ही एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम करने जा रहे । 
इस संबंध मे अधिक जानकारी देते हुए सरिता भगत ने बताया इस क्षेत्र मे हमेशा समस्या बनी रहती है जिसको लेकर कई बार मैने निगम आला अधिकारीयो को अवगत कराया और लिखीत शिकायते भी कि है। बार-बार  पुनः वही स्थिति यथावत बन जाती है यह समस्या का स्थाई समाधान निकलना चाहिए इसके लिए मैं शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम करने जा रही हूं । 
निगम अधिकारीयो और स्थानीय प्रशासन के संज्ञान मे मामला लाना इस कार्यक्रम का उददेश्य है। आशा करती हूं कि समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा जिससे हमारे क्षेत्रवासियों को परेशानीयो का सामना नही करना पडेंगा और उन्हे राहत मिलेंगी।

स्थान:- माता मंदीर पुलिया के पास, राजपुरा
दिनांक :- 4/2/2022
समय:- सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

            

Post a Comment

Previous Post Next Post