26 जनवरी गणतंत्र दिवस ‘‘राष्ट्रीय पर्व’’ में संपूर्ण दिवस के लिये शुष्क दिवस घोषित
बुरहानपुर/20 जनवरी, 2022/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिले में लोकशांति के परिक्षण हेतु प्रशासकीय तथा लोक हित में दिनांक 26 जनवरी 2022 (गणतंत्र दिवस) ‘‘राष्ट्रीय पर्व’’ में संपूर्ण दिवस के लिये शुष्क दिवस घोषित किया है।

घोषित शुष्क दिवस 26 जनवरी 2022 (गणतंत्र दिवस) को जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल-2 आनंद रेस्टोरेंट, एफ-3 होटल हाईराईज रेजेन्सी-यूनिट ऑफ गुरूसिख लाईजर पेरोडाईज एल.एल.पी गुरूसिख मॉल टेलीफोन एक्सचेंज के पास शनवारा सिंधीबस्ती एवं फ्रेन्चाइजी रिटेल आउटलेट विदेशी मदिरा वाईन शॉप तथा देशी मदिरा संग्रहण भांडागार बुरहानपुर से मदिरा का क्रय विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रखे जाने हेतु आदेशित किया गया है।
संबंधित वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक एवं लायसेंसी उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार