बुरहानपुर (20.1.2021) -
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है । आज जिले में सर्वाधिक पॉज़िटिव मरीज़ मिले हैं।शहरी व ग्रामीण जनता के साथ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं ।
गुरुवार को 55 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. एक और कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर लोगों की लापरवाही भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
आज 20 जनवरी शाम 5.00 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में कुल 55 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें 42 पुरुष व 13 महिलाएं संक्रमित हैं। इन संक्रमितों में 77 वर्षीय बुज़ुर्ग से लेकर 07 वर्षीय बालिका भी शामिल है।
सांसद श्री पाटिल की दूसरी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आयी है,वहीं कोतवाली थाना प्रभारी भी संक्रमित पाये गये हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्ती हो रही है । बॉर्डर सील कर दी गई है । रेलवे स्टेशन पर भी सख्ती से जांच कर सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है ।
जिला प्रशासन निरंतर लोगों से आव्हान कर रहा है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है।अभी तक कुल 6883 नागरिकों पर 6 लाख 88 हजार 160 रूपये की चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।
टीकाकरण के तहत 15 वर्ष से 18 तक की आयु वर्ग व प्रिकॉशन डोज़ लगाये जा रहे हैं।
मेडिकल सँसार की खबरों से जुड़ने के लिए इस नीली लाईन को टच करें 👈