बुरहानपुर - जिले में अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए फोटोग्राफ्स अपलोड करायें यह निर्देश आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर प्रवीण ने समस्त अधिकारियों को दिये उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अंकुर अभियान के तहत सभी अधिकारी लक्ष्य अनुरूप पौधारोंपण की कार्यवाही करते हुए पौधों के फोटोग्राफ अपलोड करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बारी-बारी से संबंधित विभाग प्रमुख से प्रगति की जानकारी प्राप्त कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने टीकाकरण अभियान की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 से 17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं तथा पात्र फ्रन्ट लाईन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर्स तथा अन्य कर्मचारी/अधिकारी जिन्हें बूस्टर डोज लगना है तथा जो पात्र है, उन्हें डोज लगवाना सुनिश्चित करें बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार विस्तृत रूप से समीक्षा की तथा संबंधित कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि प्रकरणों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएम समाधान, पेंशन सत्यापन, समय सीमा पत्रकों, सीएम हाउस, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने शुद्धिकरण पखवाड़ा, स्वामित्व योजना, पीएम किसान योजना, आयुष्मान योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया,अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर ज्योति शर्मा, एसडीएम बुरहानपुर के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर दीपक चौहान, डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार