बुरहानपुर/19 जनवरी, 2022/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जिले में संचालित पेट्रोल पंपों के व्यवस्थित संचालन, आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित रूप से रखने के परिप्रेक्ष्य में जांच के निर्देश अधिकारियों को दिये।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन में प्रभारी तहसीलदार श्री रामलाल पगारे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रोहित सिंह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री गिरीश नागपुरे तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रियकांत चैहान ने संयुक्त रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुंँचकर निर्देशों के पालन में जांच की।
उन्होंने बहादरपुर रोड़ स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप, एच.एस.फ्यूल पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर जांच की तथा पेट्रोल पंप में व्यवस्थाओं, शौचालय, वाहनों में निःशुल्क हवा भरने, शुद्ध पेयजल, अग्निशमन यंत्रों की वैधता को जांचा तथा कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार साफ-सफाई, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु संचालकों को निर्देश दिये। जांच के दौरान पेट्रोल पंपों पर लगाये गये अग्निशमन यंत्रों पर वैधता सही पायी गई।
Tags
बुरहानपुर समाचार