विधुत प्रदाय बंद रहने संबंधी आवश्यक सूचना...बुरहानपुर के इन क्षेत्रों में कल बिजली की होगी कटौती


बुरहानपुर/19 जनवरी, 2022/- कार्यपालन यंत्री शहर विघुत विभाग ने समस्त सम्मानीय विद्युत उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.व्ही. मोटर स्टेण्ड फिडर का दिनांक 20 जनवरी, 2022 दिन गुरूवार को विद्युत संबंधी आवश्यक कार्य होने के कारण समय प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
जिसके अंतर्गत सिलमपुरा, जडियावाडी, राजपुरा, मेनपोस्ट ऑफिस, तहसील कार्यालय, नेहरू हॉस्पीटल, जय स्तम्भ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञानवर्धनी, टेम्पो स्टेण्ड, प्रकाश ठॉकिज इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेगें। उन्होंने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढाया जा सकता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post