● बुरहानपुर कलेक्टर स्वयं कोरोना पॉज़िटिव
● संपर्क में आये लोगों से जांच का किया अनुरोध
बुरहानपुर (09.1.2021) - जिले में एक बार फिर कोरोना ने अपनी रफ़्तार बढ़ा दी है।
इसे तीसरी लहर के रूप में भी देखा जा रहा है।
शहरी क्षेत्रों के अलावा अब तो ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है।
पिछले 24 घंटों की जांच रिपोर्ट में कुल 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
इन संक्रमितों में -
कलेक्टर ने लोगों से आव्हान किया है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है।
Tags
बुरहानपुर समाचार