बुरहानपुर कलेक्टर ने दिया संवेदनशीलता का परिचय ,पॉज़िटिव आने पर ट्वीट कर संपर्क में आये अधिकारी, कर्मचारियों से जांच का किया अनुरोध

बुरहानपुर - बुरहानपुर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने ट्वीट कर बताया कि आज जांच के उपरांत वे कोरोना पॉजिटिव आए हैं ।

साथ ही उन्होंने गत दिवसों में अपने संपर्क में रहे ऐसे अधिकारियों,कर्मचारियों एवं अन्य नागरिकों से अनुरोध किया है कि लक्षण आने पर अपनी कोविड जांच अवश्य कराएं।

ज्ञात हो कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर कलेक्टर ताबड़तोड़ मीटिंग्स ले रहे थे, नाकों व चैक पोस्ट पर भी निगरानी देखने स्वयं गये थे। चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण को रोकने की तैयारियों पर स्वयं मोनिटरिंग कर रहे थे,हो सकता है वहीं कहीं से संक्रमित हुए हो ,किंतु लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अतिसंवेदनशील कलेक्टर ने स्वयं ही जांच में पॉज़िटिव आने पर सम्पर्क में आये लोगों को जांच कराने का अनुरोध किया है।

बुरहानपुर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अपने कोरोना मैनेजमेंट के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हैं, स्वयं मुख्यमंत्री जी ने अनेकों बार उनकी प्रशंसा खुले मंचों से की है।

कलेक्टर बुरहानपुर ने जिले में जब पदभार ग्रहण किया था तब बुरहानपुर में कोरोना संक्रमण बहुत अधिक था ,उन्होंने आते ही प्राथमिकता के साथ जिले में ना सिर्फ कोरोना को नियंत्रित किया बल्कि प्रदेश में सबसे पहले कोरोना मुक्त जिला बना दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post