क्यों आती है हिचकी
विशेषज्ञों का कहना है जब शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है तो हिचकी आना शुरू हो जाती है। जल्दी खाना, कार्बोनेटेड पानी पीना, मसालेदार खाना, शराब पीना और डिप्रेशन भी हिचकी के कारण हो सकते हैं।
हल्की हिचकी (जो थोड़े समय में चली जाती है) आने के कारण -
- बहुत जल्दी खाओ और पियो
- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या शराब पिएं
- बहुत ज्यादा खाना
- स्ट्रेस का अनुभव करें
- अपनी गर्दन को अधिक से अधिक फ़ैलाने से
- ड्रग्स लेने से
- बहुत गर्म या बहुत ठंडा पिने से
- कीमोथेरेपी से गुजरें
हिचकी आने पर करें ये घरेलू उपाय
1- पानी पिएं
जब आपको हिचकी आना शुरू हो, तो आप खूब सारा पानी पी सकते हैं, इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
2- गर्दन की मालिश करें - अगर पानी पीने से भी हिचकी नहीं रूकती है तो आप अपने गर्दन पर मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) तेज होता है और ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने में मिलती है। इससे हिचकी बंद हो जाती है।
3- जीभ बाहर रखें - आप थोड़ी देर के लिए अपनी जीभ को बाहर रख सकते हैं। इससे गले की मांसपेशियों में दबाव बनता है और हिचकी आना बंद हो जाती है।
4- मक्खन खाएं - हिचकी को रोकने के लिए आप एक चम्मच मक्खन में चीनी मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
5- हाथ की मालिश करें - एक हथेली को अपने दूसरे अंगूठे से मालिश करें। यह आपकी हिचकी को रोकने में मदद करता है।
6- खुद को किसी काम में लगाएं - आप अपना मन भटकाने के लिए खुद को किसी दूसरे काम में लगा सकते हैं, जैसे खाना बना सकते हैं, कोई गेम खेल सकते हैं। इससे आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।