मॉस्किटो कॉइल है बड़ी खतरनाक -
खबरों की मानें तो एक मॉस्किटो कॉइल जलाने से लगभग 80 सिगरेट जितना धुआं निकलता है. जो आपके लिए और परिवार के लिए खतरनाक होता है. एक रिपोर्ट के अनुसार मच्छरों को मारने वाली इन कॉइल से धुआं निकलता है उससे श्वसन पथ में भयंकर तनाव आता है और रुकावट भी आने लगती है.जो कि शरीर के लिए ठीक नहीं होता है.
मॉस्किटो कॉइल कैसे काम करती है ?
इस कॉइल में कई तरह के रासायनिक पदार्थों का मिश्रण होता है. इस तरह के मिश्रण मे मौजूद पदार्थ मानव शरीर के लिए नुकसानदेह होते हैं.
इसमें दो तरह के रासायनिक पदार्थ होते हैं एक जिनमें कीटनाशक होते हैं वे मच्छरों को मारता है, दूसरा सुगंधित पदार्थ (जैसे सिट्रोनेला) मच्छरों को दूर भगाता है.एक रिसर्च के अनुसार एक मॉस्किटो कॉइल करीब 100 सिगरेट पीने जितनी खतरनाक होती है.
जानते हैं क्या नुकसान पहुंचा सकती हैं मॉस्किटो कॉइल ? -
1 -अस्थमा (सांस लेने में तकलीफ)
मच्छरों को भगाने के लिए जो मॉस्किटो कॉइल लगाते हैं, उससे अस्थमा जैसी समस्या हो सकती है. अगर हम ज्यादा समय तक कॉइल के धुएं में सांस लेता है, तो उससे अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है. वहीं ये धुंआ बच्चों की सांस पर भी बुरा असर डालता है.
2-आंखों और त्वचा पर बुरा असर -
मॉस्किटो कॉइल से निकलने वाले धुएं का असर आपकी आंखों पर भी पड़ता है.ये धुआं इतना हानिकारक होता है कि ज्यादा देर तक इसमें रहने से आंखों में जलन वह कई स्किन रोग भी हो सकते हैं.
3- फेफड़ों पर बुरा प्रभाव -
कॉइल में वो कैमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं, जो कि बग स्प्रे में भी इस्तेमाल होते हैं. ऐसे में अगर आप काफी वक्त तक इस धुएं के समर्क में रहते हैं तो इसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होना शुरु हो जाती हैय इसके ज्यादा संपर्क से फेफड़ों पर भी असर पड़ता है.
क्या रखें सावधानी ? -
● घर में जालीदार दरवाजें जरूर लगवाएं जिससे बाहर के मच्छर अंदर दाखिल न हो सकें.
● बच्चों को और खुद भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं और पहनें.
● सोने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करना एक हानिरहित उपाय है.
अपनाइये ये घरेलू उपाय -
1. कपूर: कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर मिनटों में भाग जाएंगे।
2. लहसुन: लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें। मच्छर छूमंतर हो जाएंगे।
3. नींबू और नीलगिरी का तेल: मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इसे हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।
4. नीम का तेल: नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।
5. पुदीना: पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।
6. तुलसी का रस लगाएं: शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है।
