सर्दी के मौसम में अचानक पेट में होने लगे दर्द तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय

सर्दी की किसी रात अचानक पेट दर्द होने लगे और घर पर दवाएं भी उपलब्ध न हों तब आप क्या करेंगे. इसका जवाब आपकी रसोई में ही छिपा है. ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो सर्दियों में आपको  पेट दर्द की समस्या से निजात दिलाएंगे.

मेथी का दाना और गर्म पानी
ठंड के मौसम में पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए मेथी का दाना कारगार उपाय है. इसके लिए आप आधे चम्मच मेथी को हल्का भून लें, अब उसमें एक चौथाई काला नमक डालें और गर्म पानी से इसका सेवन करें. आपको बता दें मेथी की तासीर गर्म होती है जो पेट दर्द के साथ गैस संबंधी समस्या को जल्द दूर करती है.

हींग, अजवाइन और काला नमक का चूर्ण
हींग अजवाइन और काला नमक पेट दर्द समस्या को दूर करने के लिए रामबांण सिद्ध होता है. इसके लिए आप थोड़ा हींग, आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच काला नमक का चूर्ण बना लें, अब इसका गुनगुने पानी से सेवन करें. यह जल्द ही आपको पेट दर्द से निजात दिलाएगा. साथ ही आप इसका चूर्ण बना कर रख सकते हैं और ठंड के दिनों में खाना खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं.

गर्म पानी से करें पेट की सिकाई
सर्द के दिनों में पेट दर्द होने पर आप गर्म पानी की थैली या बॉटल से पेट की सिकाई कर सकते हैं. इससे आपको पेट दर्द से जल्द राहत मिल सकता है.

नींबू का करें सेवन 
यदि आप दस्त से परेशान हैं तो आप दिन में दो से तीन बार नींबू की चाय का सेवन करें. नींबू की चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले गर्म पानी में एक चुटकी चायपत्ती और नींबू का रस डालें, अब उसे थोड़ी देर पकने दें. इसके बाद आप इसे पी सकते हैं. यह पेट में कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगार साबित होगा.

बेकिंग सोडा होगा काफी लाभदायक
ठंडे में कब्ज जैसी समस्याएं अक्सर बन जाती है उससे निजात पाने के लिए बेकिंग सोडा काफी लाभदायक सिद्ध होता है. इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा को तीन चौथाई गर्म पानी में डालकर मिक्स करें और इसका सेवन करें. यह आपकी कब्ज की समस्या को जल्द दूर करेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post