बुरहानपुर :- महर्षि दयानंद वार्ड के समाजसेवी अक्षय बालपुरकर एवं युवाओं ने मिलकर पहले लॉकडाउन में मंदिर का जीर्णोद्धार एवं शहर के सबसे बड़े 101 किलो पीतल के नंदी स्थापित करने का संकल्प लिया था , जिसका आज संकल्प को पूरा करते हुए ( शिव पंचायत ) भगवान श्री गणेश जी , दत्त भगवान , माताजी की मूर्ति की मंदिर में स्थापना का संकल्प को पूर्ण किया । विठलेश्वर मंदिर का जीर्णोद्वार को करीब 6 माह से अधिक का समय लगा । आज - सुबह मंदिर से पैदल यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पहुँची । इसमे सैकड़ों की संख्या मे भक्तो ने हिस्सा लिया और विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाकर भक्तों के लिए शाम को भजन कीर्तन करते हुए महाप्रसादी का आयोजन सोमवार दिनांक 20/ 12/ 2021 को शाम 7 बजे किया जावेगा ।
इस कार्यक्रम में अजय बालापूरकर , महेश नवग्रह , विक्की बेरी , सुनील चौधरी , मिलिंद जायसवाल , धर्मेंद्र सोनी , विनोद मनचंदनी , मुकेश श्रॉफ , नितिन सहगल , निकेश खत्री , वारुडे रितेश अग्रवाल , अरविंद ठाकुर उपस्थित रहे ।
Tags
बुरहानपुर समाचार