इस आयोजन के अंतर्गत पूर्व में रहे नगर निगम बुरहानपुर के ब्रांड एंबेसडर जो कि अनेक संस्थाओं, संगठनों, ट्रस्टों के सदस्य व कई बार सम्मानित श्री महेंद्र जैन को प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर द्वारा पूर्व में सफाई कार्यक्रमों में सहयोग, योगदान हेतु नगर निगम बुरहानपुर के उपायुक्त श्री मंडलोईजी के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सहायक आयुक्त श्री कमलेश पाटीदार एवं सोनारिया मैडम के साथ-साथ कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। नगर निगम बुरहानपुर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2022 के अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार