इतिहास में दर्ज 25 दिसंबर के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस 1924 में कानपुर में संपन्न।
  • ताईवान में 1946 में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • पाकिस्तानी सेना ने 1947 में झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
  • सोवियत संघ ने 1962 में नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का 1974 में अपहरण।
  • सन 1991 में राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
  • रूस एवं बेलारूस द्वारा 1998 में एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
  • चीन और बांग्लादेश के बीच 2002 में रक्षा समझौता।
  • मारीशस में 2005 में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
  • भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने 2008 में चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
  • दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में 2012 में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान
  • दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म 1919 में हुआ।
  • भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में हुआ।
  • प्रसिद्ध चित्रकार सतीश गुजराल का जन्म 1925 में हुआ।
  • हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का जन्म 1926 में हुआ।
  • फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का जन्म 1944 में हुआ।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म 1949 में हुआ।
  • सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर मनोज कुमार चौधरी का जन्म 1978 में हुआ।

25 दिसंबर को हुए निधन

  • भारतीय अभिनेता प्रेम अदीब का निधन 1959 में हुआ।
  • भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का निधन 1972 में हुआ।
  • हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 1977 में हुआ।
  • भारत के भू.पू. राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का निधन 1994 में हुआ।
  • नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन 2011 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन 2015 में हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post