बुरहानपुर/7 दिसम्बर, 2021/-मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है। आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने निर्देशित किया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रबंध नवल शक्कर कारखाना अध्यक्ष, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र अध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष खकनार/बुरहानपुर इत्यादि को आवंटित वाहन जिनका भुगतान शासन द्वारा किया जाता है, को तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय में मय लॉगबुक एवं ड्राईवर के साथ सौंपी जाना सुनिश्चित करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार