बुरहानपुर/8 दिसम्बर, 2021/- कलेक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ग्रामीण एवं शहरी जिला बुरहानपुर को निर्देश जारी करते हुए आदेशित किया है कि, समस्त मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थलों पर पूर्ण समय निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मतदान सामग्री वितरण/प्राप्ति एवं मतगणना स्थल पर लोड चेक एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सहायक यंत्री एवं उपयंत्री नियुक्त कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विदित है कि बुरहानपुर जिले में खकनार विकासखण्ड में दिनांक 28 जनवरी 2022 एवं बुरहानपुर विकासखण्ड में दिनांक 16 फरवरी 2022 को मतदान संपन्न होना है।
Tags
बुरहानपुर समाचार