बच्चों में बढ़ रहे मोटापे को ऐसे करें कंट्रोल!


मोटापे की समस्या से आज हर छोटे से बड़ा व्यक्ति ग्रस्त है।मां-बाप शुरूआत से ही बच्चों की डाइट और उनकी आदतों पर ध्यान नहीं देते, जिसका नतीजा मोटापे के रूप में सामने देखने को मिलता है। 
ऐसे में माता-पिता को अपने साथ-साथ अपने बच्चों का वजन कम करने के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि मोटापे से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि समय रहते बच्चों का मोटापा कंट्रोल कर लिया जाएं। 

बच्चों में मोटापा बढ़ने के प्रमुख कारण

शारीरिक सक्रियता में कमी

● फास्टफूड का अधिक इस्तेमाल

● घर में रहने के दौरान अधिक खानपान

● मोबाइल-टीवी पर अधिक समय देना

1. बादाम

बच्चों की डाइट में बादाम जैसे फूड या फ्रूट्स को शामिल करें। इससे उनका वजन कम होगा साथ ही उनको प्रोपर न्यूट्रिएंट्स मिलता रहेंगा।

2. लहसुन

वैसे तो बच्चे लहसुन खाने से परहेज करते है। ऐसे में उनको सब्जी या फिर शहद के साथ लहसुन का सेवन करने को कहें। इससे मोटापा काफी हद तक कम होता है।

3. ओट्स

आप बच्चों को इसमें फ्रूट्स और नट्स डालकर भी खिला सकते है।

4. नींबू पानी

बच्चों को रोज सुबह नींबू पानी पीने को दें। इसे ही उनकी रूटीन का हिस्सा बनाएं।

5. सौंफ

रोजाना बच्चे को सौंफ की चाय बनाकर या फिर ऐसे ही चबाने के लिए दें। इससे उनका हाजमा ठीक रहेंगा साथ ही वजन कम रहेंगा।

6. उबला अंडा

बच्चों को रोजाना सुबह के टाइम उबला अंडा खाने को दें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।


Post a Comment

Previous Post Next Post