बुरहानपुर(नि•प्र•) रविवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर सामाजिक संगठन भाऊ फाऊंडेशन के सदस्यों ने जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दुर आदिवासी टांडा में गरीब बच्चों के साथ समय गुजारकर बाल दिवस मनाया।
संस्था संगठन मंत्री विजय राठौर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया ठंड शुरू हो गई है और इस गाव मे जहा हम इक्कीसवी सदी की बात करते है जमीनी हकीकत यह है की यहा कई बच्चे हमे ऐसे मिलेंगे जिनके तन पर कपडा नही है। आदिवासी समाज आज भी मुख्यधारा से कोसो दुर है जिनके लिए बढे प्रयासो की आवश्यकता है । हमने आज यहा कपडे बच्चो को खिलौने और चोकलेट्स बाटे।
आदिवासी स्थानिय निवासी मगन भाई ने बताया कल से गाव की स्कुल मे मास्टर आना शुरु किया है, मगन भाई और बच्चों की बातों में गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित रहने का दर्द साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और उनका शिक्षित होना ज़रूरी है तभी देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहेगा। मगर आज भी देश में गरीब मजदूरों के बच्चे भी शिक्षा से वंचित है जो कि देश के विकास को मुंह चिढ़ाता है। उन्होने कहा कि संस्था अपने स्तर पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रोत्साहीत करेगी ताकि वो भी आगे चलकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। इस अवसर पर संजय चौधरी, अजय राठौर शामिल थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार